dharma sangrah
✕

अफगानिस्तान में नमाजियों पर आत्मघाती हमला, 25 की मौत, 40 घायल

Updated: बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (11:58 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत पकतिया के गारदेज शहर में शिया मस्जिद के समीप शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती बम विस्फोट में 25 लेागों की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य घायल हो गए। 
 
पुलिस एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। गारदेज के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने ख्वाजा हसन मस्जिद के भीतर गोलीबारी के बाद विस्फोट कर दिया। घटना के समय करीब 60 लोग मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ रहे थे।
 
पुलिस ने बताया कि वे घायलों की सहायता के लिए मस्जिद के भीतर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल किसी आतंकवादी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस का हालांकि कहना है कि दो लोग मस्जिद के भीतर घुसे और घटना को अंजाम दिया। 
 
मौके पर पहुंचे एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अब्दुल्ला हजरत ने बताया कि आपदा टीम ने मस्जिद परिसर से 25 शव बरामद किए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शिया मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ रहे थे, तभी वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने स्वयं को विस्फोट से उड़ा लिया। एक दूसरे हमलावर ने नमाज पढ़ रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। (फाइल फोटो) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख