Hanuman Chalisa
✕

चीन के पूर्वी तट पर तूफान की दस्तक, सैकड़ों उड़ानें रद्द

Updated: रविवार, 25 जुलाई 2021 (13:57 IST)
बीजिंग। तूफान ‘इन-फा’ ने चीन के पूर्वी तट यानी शंघाई के दक्षिण में रविवार को दस्तक दे दी। इससे पहले उड़ानों और ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया गया तथा लोगों से घरों के भीतर ही रहने को कहा गया है।
 
सरकारी टीवी ने राष्ट्रीय मौसम एजेंसी के हवाले से बताया कि तूफान ने झेजियांग प्रांत के झोउशान में दस्तक दी। उसने 250-300 मिलीमीटर तक बारिश का अनुमान जताया है। तूफान से इससे पहले ताइवान में बारिश हुई और पेड़ तक उखड़ गए लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस दौरान 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
 
सरकारी टीवी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि शंघाई के पुडोंग और होंगक्याओ हवाईअड्डों पर सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया गया तथा सोमवार को और उड़ानों को रद्द करने की संभावना है। शंघाई ने पार्कों और एक मशहूर पर्यटक स्थल को बंद कर दिया है। शंघाई के दक्षिणपश्चिम हांगझोउ में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने भी उड़ानों को रद्द कर दिया है।
 
शंघाई के बंदरगाह शहर निंग्बो में ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। इससे पहले झेजियांग प्रांत में स्कूल, बाजार और कारोबारों को बंद करने का आदेश दिया गया।
 
इस बीच, मध्य चीन में झेंगझोउ शहर में मंगलवार को भारी बारिश के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

दीपावली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 3 लाख कर्मियों के खातों में पहुंचा 441 करोड़ रुपए का मानदेय

उत्तराखंड को आर्थिक शक्ति बनाने की तैयारी, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार, CM धामी ने बताया सरकार का प्लान

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

अगला लेख