Hanuman Chalisa
✕

सभी देशों के लिए समान, अविभाज्य सुरक्षा संरचना कायम होनी चाहिए : व्लादिमीर पुतिन

Updated: बुधवार, 28 मई 2025 (22:15 IST)
Russian President Vladimir Putin News : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने समानता और अविभाज्यता के सिद्धांतों पर आधारित एक नई वैश्विक सुरक्षा संरचना कायम करने का बुधवार को आह्वान किया। सुरक्षा मुद्दों से जुड़े उच्चस्तरीय प्रतिनिधियों के 13वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने वीडियो संबोधन में रूसी नेता ने कहा कि उपस्थित लोग दुनियाभर का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं को अधिक सक्रिय रूप से बेहतर बनाना चाहते हैं। सम्मेलन में 100 से अधिक देशों ने भाग लिया।
 
उन्होंने कहा, वे संप्रभु समानता के सिद्धांत और विकास के अपने स्वयं के मॉडल के अधिकार को भी कायम रखते हैं। पुतिन ने कहा कि जहां तक रूस का सवाल है, उसका दृष्टिकोण सैद्धांतिक एवं अपरिवर्तित बना हुआ है। उन्होंने कहा, मैंने कई बार कहा है और मैं इसे दोहराऊंगा: हमें लगता है कि नई सुरक्षा संरचना समान और अविभाज्य होनी चाहिए यानी सभी देशों को अपनी सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए, लेकिन दूसरे देशों की सुरक्षा एवं हितों की कीमत पर नहीं।
ALSO READ: उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
रूस ने 120 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों को आमंत्रित किया है, जिनमें ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) संगठन और एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) के प्रतिनिधि शामिल हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को 27-29 मई को आयोजित इस सम्मेलन में भाग लेना था, लेकिन मौसमी फ्लू के कारण अस्वस्थता की वजह से वह ऐसा नहीं कर सके। रूस में राजदूत विनय कुमार भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

योगी ने बताया 2027 में जीत का गणित, कहा- इस बार तो रिकॉर्ड भी बनेगा

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख