शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. sri lanka economic crisis live update president gotabaya rajapaksa flees
Written By
Last Updated : शनिवार, 9 जुलाई 2022 (22:00 IST)

Sri Lanka Crisis LIVE Updates : श्रीलंका में हिंसक प्रदर्शन जारी, प्रदर्शनकारियों ने रानिल विक्रमसिंघे के घर में आग लगाई

Sri Lanka Crisis LIVE Updates : श्रीलंका में हिंसक प्रदर्शन जारी, प्रदर्शनकारियों ने रानिल विक्रमसिंघे के घर में आग लगाई - sri lanka economic crisis live update president gotabaya rajapaksa flees
भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में आर्थिक संकट गहरा गया है। देश में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हिंसक हो चुका है और राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनकारियों के घुसने के बाद राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे भाग चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा भी कर लिया है। श्रीलंका संकट से जुड़ा हर अपडेट-


09:58 PM, 9th Jul
प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के कोलंबो स्थित निजी आवास में आग लगा दी।

06:51 PM, 9th Jul
श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा। खबरों के मुताबिक श्रीलंका में सर्वदलीय सरकार बनेगी। श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने ट्‍वीट कर इसकी जानकारी दी।


06:30 PM, 9th Jul
मीडिया खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति अपने पदों से इस्तीफा देंगे। श्रीलंका में प्रदर्शन और भी तेज हो गए हैं। देश में कई जगहों पर हिंसा जारी है। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। खबरों के मुताबिक श्रीलंका में सर्वदलीय सरकार बनेगी। स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने के घर जूम पर हुई नेताओं की बैठक में राष्ट्रपति और पीएम को पद से हटाने की बात रखी गई।

05:35 PM, 9th Jul
खबरों के मुताबिक श्रीलंका की पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में करीब 100 लोग घायल हो गए हैं। श्रीलंका सरकार ने एहतियात बरतते हुए 15 जुलाई तक सभी स्कूलों के साथ-साथ चार स्टेट यूनिवर्सिटी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।