• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. South Korea fires warning shots after North incursion
Written By
Last Modified: सोल , शुक्रवार, 27 मई 2016 (08:40 IST)

उ.कोरियाई नौकाओं ने किया सीमा उल्लंघन, द.कोरिया से चली गोलियां...

South Korea
सोल। दक्षिण कोरिया की नौसेना ने उत्तरी कोरिया की गश्ती और मत्स्य नौकाओं के कोरियाई प्रायद्वीप के पश्चिमी तट की विवादित समुद्री सीमा के पार करने पर जवाबी कार्रवाई करते हुये आज चेतावनी गोलीबारी की।
 
दक्षिण कोरिया के सैन्य सूत्रों के अनुसार उत्तरी कोरिया की दो नौकाएं दक्षिण कोरिया के सीमावर्ती द्वीप योनपियोंग के निकट विवादित उत्तरी सीमा रेखा को पार कर गई थी। इसके बाद दक्षिण कोरियाई सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चेतावनी गोलीबारी की।
 
उत्तर कोरियाई मत्स्य नौकाएं अक्सर भटककर दक्षिण कोरियाई जलसीमा में प्रवेश कर जाती हैं। पिछले वर्षों में दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा विवाद को लेकर अक्सर हिंसात्मक झड़पें होती रहती हैं। वर्ष 2010 में दक्षिण कोरिया के 46 नाविक कथित रूप से उत्तर कोरिया के हमले में मारे गए थे। हालांकि उत्तर कोरिया ने इस हमले से इंकार किया था।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य वार्ता का प्रस्ताव रखा था लेकिन दक्षिण कोरिया ने इसे फर्जी बताते हुए इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सीरिया सबसे खतरनाक