sundarkand
✕

आत्मा ने ठीक कर दिया, डॉक्टरों ने कहा था मर जाएगा...

Updated: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 (15:54 IST)
लंदन। अब यह बच्चा सत्तर वर्ष का हो चुका है, लेकिन एक समय पर डॉक्टरों ने उसे चंद दिनों का मेहमान बताया था। लेकिन एक आत्मा ने उसे पूरी तरह ठीक कर दिया। भूत-प्रेत और आत्माओं से लोगों के त्रस्त होने के कई किस्से हम अक्सर ही पढ़ते-सुनते हैं, लेकिन यह कहानी बिल्कुल अलग किस्म की है।
 
यह बात 1948 के आसपास की है। तब एक बच्चा बहुत बीमार रहता है। जांच में गंभीर बीमारी का खुलासा हुआ और डॉक्टरों ने कह दिया था कि वह चंद साल का मेहमान है। तब उसकी मां ने अस्पताल के गेट पर एक तस्वीर ली थी। दावा है कि तब वहां एक आत्मा आई थी, जिसने मासूम को पूरी तरह ठीक कर दिया।
 
अब यह बच्चा 70 साल का बुजुर्ग बिली रॉबर्ट्स बन गया है। बिली पत्नी डॉली के साथ ब्रिटेन के कॉर्नवाल में रहते हैं। उन्होंने अपनी मां के हाथों कैमरे में कैद हुई वह तस्वीर जारी की है और दुनिया को बताने की कोशिश की है कि तब एक आत्मा ने उन्हें जानलेवा बीमारी से निजात दिलाई थी।
 
बिली का दावा है कि उन्होंने 1999 में यह फोटो कोडक (कैमरा कंपनी) को भेजा था। कंपनी ने फोटो की जांच करने के बाद साफ किया है कि उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है। यानी फोटो में जो भूत जैसी आकृति नजर आ रही है, वह सही है।
 
बकौल बिली, इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में मेरे सिर के पास किसी का चेहरा नजर आ रहा है। ये तब की फोटो है जब मैं केवल ढाई साल का था। मुझे ब्रोन्किइक्टेसिस नामक जानलेवा बीमारी थी। मैं गलियारे में खड़ा हूं। यहां एक छत है, लेकिन मेरे सामने कोई ग्लास नहीं है। ये फोटो मेरी मां ने ली थी, जो निचली सीढ़ी पर खड़ीं थी।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख