Daily Horoscope
✕

हां, मैं ग्रहण का पीछा करता हूं, यह एक दुर्लभ अनुभव है...

Updated: गुरुवार, 10 जून 2021 (13:47 IST)
बेलफ़ास्ट (ब्रिटेन)। दिसंबर 2020 में, एक महामारी के दौरान बेलफास्ट, उत्तरी आयरलैंड में जहां मैं (रेयान मिलिगन, खगोल भौतिकी के व्याख्याता, क्वीन्स यूनिवर्सिटी, बेलफ़ास्ट) रहता हूं, वहां से 11 हजार 200 किलोमीटर दूर सैंटियागो, चिली जाने का फैसला किया।
 
फिर, वहां से मैंने दो घंटे की एक कनेक्टिंग फ्लाइट ली और आगे दो घंटे की ड्राइव करके वहां पहुंचा जहां मुझे दिन के उजाले में बस दो मिनट और 20 सेकंड के लिए होने वाले अंधेरे का अद्भुत अनुभव लेना था। इस यात्रा के दौरान मैंने ब्रिटेन और चिली की सरकारों के दिशानिर्देशों का पालन किया।
 
मैंने कोविड-अनुपालन यात्रा बीमा लिया, चिली पहुंचने से 72 घंटे पहले पीसीआर टेस्ट कराया, 15 घंटे की उड़ान में मास्क पहने रखा और मैं जिस इमारत में भी गया वहां मेरा तापमान लिया गया। मुझे इस दौरान क्रिसमस से ठीक एक सप्ताह पहले दुनिया के दूसरे कोने में फंसे रह जाने का भी खतरा था, क्योंकि ब्रिटेन इंग्लैंड से उत्तरी आयरलैंड जाने वाली घरेलू उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा था।
 
आप सोच रहे होंगे कि मैंने यह सब क्यों किया? तो इसका उत्तर है कि प्रकृति का सबसे शानदार नजारा 'पूर्ण सूर्य ग्रहण' देखने के लिए। यह अलग बात है कि मेरे इतने प्रयास के बावजूद, चिली के मौसम ने मेरे इरादों पर पानी फेर दिया और आसमान में बादल होने के कारण मैं सूर्य के उस आलौकिक स्वरूप की एक झलक देखने से वंचित कर दिया।
 
यह मेरी दसवीं सूर्य ग्रहण यात्रा थी और इससे पहले मैं कुल आठ ग्रहण (एक मैं बादलों के कारण चूक गया था) और एक कुंडलाकार ग्रहण देखने के लिए यात्रा कर चुका था। गुरुवार के ग्रहण के लिए, कोई यात्रा आवश्यक नहीं है मैं जहां रहता हूं वहां से यह ग्रहण दिखाई देगा। लेकिन मैं यह उम्मीद नहीं कर रहा हूं कि यह नाटकीय होगा, और आपको भी नहीं करनी चाहिए।
 
दुर्लभ अनुभव : सूर्य ग्रहण देखना एक दुर्लभ अनुभव है और मेरे जैसे ग्रहण देखने के दीवानों के लिए यह दिन को रात में बदलते देखना, तापमान में गिरावट को महसूस करना, पक्षियों को उनके बसेरों की तरफ जाते हुए देखना, अपने बालों को सिरों तक खड़ा महसूस करना और कुछ पलों के लिए अपने शरीर की नसों में होने वाले परिवर्तन के एहसास का कीमती अनुभव लेने के लिए कुछ भी किया जा सकता है।
 
पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चंद्रमा सूर्य से लगभग 400 गुना छोटा होता है, लेकिन 400 गुना करीब भी होता है, जिससे उन्हें आकाश में समान आकार मिलता है।
 
कुंडलाकार ग्रहण : चूंकि चंद्रमा की कक्षा पूरी तरह से गोलाकार नहीं है, इसलिए यह कभी-कभी सूर्य से थोड़ा छोटा दिखाई दे सकता है। ऐसा होने पर यह सूर्य के पूरे गोले को ढक नहीं पाता है और हम एक कुंडलाकार ग्रहण देखते हैं- क्योंकि सौर डिस्क का एक प्रभामंडल अभी भी दिखाई देता है।
 
गुरुवार को उत्तर-पूर्वी कनाडा, ग्रीनलैंड और साइबेरिया के कुछ हिस्सों से एक वलयाकार ग्रहण दिखाई देगा। ब्रिटेन और आयरलैंड में, हम आंशिक सूर्य ग्रहण देखेंगे। उत्तरी आयरलैंड और स्कॉटलैंड में जो नजारा दिखाई देगा उसमें सूर्य का लगभग 35% भाग चंद्रमा ढक लेगा, जबकि दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में सूर्य लगभग 20% तक ढका दिखाई देगा।
 
ग्रहण ब्रिटेन के समय के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे से शुरू होगा और स्थान के आधार पर लगभग 12:30 बजे समाप्त होगा। ज्यादातर लोग इस बात से बेखबर होंगे कि उनके सिर के ऊपर क्या चल रहा है, यहां तक ​​कि साफ आसमान में भी।
 
घटना को देखने के लिए, आपको विशेष रूप से स्वीकृत सूर्य ग्रहण चश्मे की आवश्यकता होगी जो सूर्य के प्रकाश को सुरक्षित स्तर तक कम कर दें। सूरज को उसकी समग्रता के अलावा किसी भी स्वरूप में सीधे देखना 'जब सूर्य का पटल पूरी तरह से अस्पष्ट हो' आंखों को गंभीर और अपूरणीय क्षति पहुंचा सकता है। ग्रहण को देखने के और भी कई तरीके हैं।
 
ग्रहण का पीछा : गुरुवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण उतना मजेदार नहीं होगा। उन लोगों के लिए भी नहीं जो इसे श्रेष्ठ परिस्थितियों में देखेंगे। मैं रोमांच से भरपूर लोगों से आग्रह करना चाहूंगा कि वह अपने जीवन के किसी मोड़ पर कभी न कभी एक पूर्ण सूर्यग्रहण को देखने का प्रयास करें।
 
अगला ग्रहण इस साल 4 दिसंबर को होगा। दुर्भाग्य से, यह केवल अंटार्कटिका से ही दिखाई देगा। इसे देखने के लिए जो लोग वहां जाना चाहते हैं तो उनके इस दौरे की शुरुआत 15 हजार पाउंड से होती है, यहां तक ​​​​कि मुझे भी इसे छोड़ना पड़ सकता है।
 
मैं 2023 में एक पूर्ण ग्रहण देखने के लिए इंडोनेशिया की यात्रा करने की योजना बना रहा हूं। अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में 2024 में एक और पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, 2017 में लगे ग्रहण के सात साल बाद, जो केवल अमेरिका में दिखाई दिया था और इसे मानव इतिहास में सबसे ज्यादा देखी गई घटना माना गया था। स्पेन में 2026 में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, जो ब्रिटेन में आंशिक ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। (द कन्वरसेशन)
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख