dharma sangrah
✕

परमाणु धमाके में 5 वैज्ञानिकों की मौत के बाद रूस पर उठे गंभीर सवाल

Updated: मंगलवार, 13 अगस्त 2019 (12:20 IST)
मॉस्को। रूस में नए रॉकेट इंजन के परीक्षण के दौरान हुए विस्फोट में मारे गए पांच परमाणु इंजीनियरों का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। हालांकि इस घटना ने विकिरण फैलने के खतरे और गोपनीय तरीके से चलाए जा रहे हथियार कार्यक्रम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
गत गुरुवार मारे गए इंजीनियरों का अंतिम संस्कार सोमवार को सारोव में किया गया। इस स्थान पर ही रूस का प्रमुख परमाणु हथियार अनुसंधान केन्द्र हैं और ये लोग यहीं काम करते थे।
 
विकिरण का स्तर बढ़ा : नजदीकी 1,83,000 आबादी वाले सेवरोदविंस्क शहर के अधिकारियों ने विस्फोट के बाद विकिरण के स्तर में बढ़ोतरी की बात कही साथ ही कहा कि इससे स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं है। वहीं रक्षा मंत्रालय का दावा है कि कोई विकिरण हुआ ही नहीं। इन सब के बीच स्थानीय लोग आयोडाइड खरीदने लगे हैं। यह विकिरण के संपर्क में आने से पहुंचे नुकसान को कम करता है। 
 
सेवरोदविंस्क शहर प्रशासन ने कहा है कि गुरुवार को करीब 30 मिनट के लिए विकिरण का स्तर बढ़कर 2 माइक्रोसीवर्ट प्रति घंटा हो गया था, जो बाद में क्षेत्र के सामान्य स्तर 0.1 माइक्रोसीवर्ट प्रति घंटे पर लौट आया। आपात अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को घरों के अंदर रहने और खिड़कियां बंद रखने को कहा। 
 
अमेरिका ने सीखा सबक : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस में मिसाइल परीक्षण के दौरान हुए विस्फोट से अमेरिका सबक ले रहा है। ट्रंप ने ट्वीट किया कि रूस में विफल हुए मिसाइल परीक्षण से अमेरिका सीख ले रहा है। हमारे पास वैसी ही, हालांकि उससे अधिक उन्नत, तकनीक है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि रूस के ‘स्काईफॉल’ विस्फोट से केन्द्र के आसपास की हवा को लेकर भी लोग चिंतित हैं।
 
ट्रंप के दावे से अमेरिकी विशेषज्ञ हैरान : इस बीच, अमेरिकी विशेषज्ञ जोई सिरिनसिओन ने ट्रम्प के रूस जैसी तकनीक होने के दावे को खारिज करते हुए ट्वीट किया, 'यह विचित्र है। हमारा कोई परमाणु ऊर्जा वाला क्रूज मिसाइल कार्यक्रम नहीं है।'
 
गौरतलब है कि गत गुरुवार को रूस में नए रॉकेट इंजन के परीक्षण के दौरान हुए विस्फोट में पांच परमाणु इंजीनियरों की जान चली गई थी। वहीं, इस घटना ने विकिरण फैलने के खतरे और गोपनीय तरीके से चलाए जा रहे हथियार कार्यक्रम पर सवाल खड़े कर दिए।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख