Hanuman Chalisa
✕

सिंगापुर में तेल के टैंकर से टकराया अमेरिकी युद्धपोत, 5 घायल, 10 लापता

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (12:45 IST)
सांकेतिक चित्र
सिंगापुर/वॉशिंगटन। सिंगापुर के पूर्वी क्षेत्र में सोमवार को अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत और एक तेल के टैंकर के बीच हुई टक्कर में अमेरिकी नौसेना के 5 सैनिक घायल हो गए और 10 अन्य लापता हो गए। अमेरिकी नौसेना ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।
 
इससे पहले अमेरिकी नौसेना की ओर से जारी किए गए एक वक्तव्य के अनुसार सिंगापुर में बंदरगाह की नियमित यात्रा के लिए निकला अमेरिकी युद्धपोत 'यूएसएस जॉन एस मैक्केन' 'एलनिक एम सी' नामक एक तेल के टैंकर से टकरा गया। 
 
यह हादसा तब हुआ, जब अमेरिकी युद्धपोत अपने तय कार्यक्रम के तहत बंदरगाह पर पहुंचने के लिए तैयार था। नौसेना के अनुसार युद्धपोत मलेशिया के करीब मलक्का जलसंधि में स्थित बंदरगाह की ओर जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुई। 
 
इस दुर्घटना की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार टक्कर से 'यूएसएस जॉन एस मैक्केन' के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। नौसेना के अनुसार इस दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
 
गौरतलब है कि पिछले 2 महीनों के दौरान यह दूसरा मामला है, जब अमेरिकी युद्धपोत गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इससे पहले जून में दुनिया के सबसे उन्नत युद्धपोतों में से एक यूएसएस फिट्सजेराल्ड की एक मालवाहक जहाज से टक्कर होने के कारण 7 अमेरिकी नौ सैनिकों की मौत हो गई थी। (वार्ता) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख