Daily Horoscope
✕

थाईलैंड के मॉल में बंदूकधारी ने बरसाई गोलियां, 20 की मौत

Updated: रविवार, 9 फ़रवरी 2020 (09:15 IST)
बैंकॉक। थाईलैंड के एक मॉल में एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर कम से कम 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। सशस्त्र पुलिस ने कई दर्जन लोगों को मॉल के भीतर से बचाया। पुलिस ने मुठभेड़ में हमलावर को मार गिराया। 

‘क्राइम सप्रेशन डिवीजन’ के प्रमुख जीराभोब भुरिदेज ने बताया कि हमलावर करीब 30 मिनट पहले (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात दो बजे से) मारा गया। स्वास्थ्य मंत्री और पुलिस प्रमुख दोनों ने बंदूकधारी के मारे जाने की पुष्टि की है।
 
हमलावर ने पूर्वोत्तर थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर स्थित एक मॉल में शनिवार को गोलीबारी की थी। हमलावर का नाम सार्जेंट मेजर जकरापंत थोम्मा था, जो एक सैनिक था।
 
बंदूकधारी ने फेसबुक पर अपनी तस्वीर पोस्ट की है और 'क्या मुझे आत्मसमर्पण करना चाहिए' एवं 'कोई भी मौत से नहीं बच सकता' जैसी बातें लिखी हैं।
 
फेसबुक वीडियो में (बाद में जिसे हटा दिया गया) हमलावर सेना का हेलमेट पहने हुए खुली जीप में सवार है और कहा रहा, 'मैं थक गया हूं... मैं अब उंगलियों को और नहीं दबा सकता।' वीडियो में वह अपने हाथ से बंदूक ट्रिगर का निशान बनाता दिखता है।'
 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: लैंड क्रूजर से पहुंचीं दुल्हन, दूल्हे के शाही लुक और इंतजामों ने लूटी महफिल

परिसीमन बिल पर विपक्ष में दरार? सुप्रिया सुले के एक बयान ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, जानें क्या कहा

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

LIVE: मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी आज, संविधान दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

अगला लेख