biodatamaker
✕

शिया समुदाय के एक बैठक हॉल में गोलीबारी, 5 मरे

Updated: शनिवार, 17 अक्टूबर 2015 (10:39 IST)
रियाद। पूर्वी सऊदी अरब में एक बंदूकधारी ने शिया मुसलमानों पर गोलीबारी करके पांच लोगों को मार डाला। पुलिस की कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया। सुन्नी चरमपंथी समूह इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने का दावा करने वाले एक समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

सुन्नी बहुल सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत कातिफ में आशुरा शुरू होने के दो दिन बाद हुई यह घटना बम विस्फोट और गोलीबारी की घटनाओं की हालिया कड़ी का 
 
हिस्सा है। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘गोलीबारी में एक महिला सहित पांच लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए।’ उन्होंने कहा कि कल शाम करीब सात बजे (भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 30 मिनट) स्वचालित हथियार से लैस एक संदिग्ध ने कातिफ शहर के सैहात स्थित अल 
 
हैदरयिा हुसैनिया में ‘अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।’ प्रवक्ता ने बताया कि बाद में पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया। खुद को ‘इस्लामिक स्टेट-बहरीन स्टेट’ कहने वाले एक समूह ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि इसके ‘सैनिक’ शुगा अल दोसारी ने सैहात में ‘शिया काफिर स्थल पर स्वचालित हथियार से हमला किया।’

पिछले साल आशुरा के दौरान बंदूकधारियों ने पूर्वी अल दालवा शहर में बच्चों सहित सात शिया श्रद्धालुओं की हत्या कर दी थी। स्थानीय निवासी हुसैन अल नेम्र ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना कल शाम हुई तीन घटनाओं से एक है। (भाषा) 
 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस