• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. sex with goat
Written By

10 बकरियों के साथ सेक्स, अब जेल में...

sex with goat
बीस वर्षीय मालम कामिसु ने पुलिसकर्मियों को कहा कि वह महिलाओं की बजाय बकरियों के साथ सेक्स करना अधिक पसंद करता है। उस पर आरोप था कि उसने बकरी के साथ सेक्स किया है और इतना ही नहीं, उसने माना कि इससे पहले भी वह कम से कम 10 बार बकरियों से सेक्स कर चुका है। 
 
जिग्वा स्टेट, नाइजीरिया की पुलिस का कहना है कि उसने एक 20 वर्षीय युवक को डटसू क्षेत्र में कथित तौर पर बकरी के साथ सेक्स करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे पहले गांव के सरपंच ने पकड़ा था और उसे पुलिस के हाथों सौंप दिया था। कहा जाता है कि कामिसु बकरी का मालिक है, लेकिन उसने पुलिस हिरासत में यह बात मान ली कि बकरी के साथ सेक्स करने का यह पहला मौका नहीं था। 
 
नाहउसाबी न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने पुलिस ‍अधिकारियों के सामने स्वीकार किया है कि वह महिलाओं के साथ सेक्स करने की तुलना में जानवरों के साथ सेक्स करना बेहतर मानता है, क्योंकि जानवरों के साथ सेक्स करने से उसकी यौन इच्छाएं संतुष्ट होती हैं। वास्तव में, उसने अपने इलाके की किसी भी महिला के साथ सेक्स किया ही नहीं है। 
 
पुलिस का कहना है कि उसे अपने किए पर दुख है, क्योंकि उसे पता है कि यह समाज के प्रति अपराध है और इस्लामी नियमों के विरुद्ध भी है। चीफ मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसे दो सप्ताह के लिए जेल में डालने के आदेश दिए गए। जहां तक न्यूज साइट का प्रश्न है तो इसने एक व्यक्ति और बकरी की तस्वीर प्रकाशित की लेकिन समाचार में सेक्स और सेक्सुअल जैसे शब्दों को नहीं लिखा।