1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Severe plane crash in America

अमेरिका में भीषण विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश, कई लोगों की मौत

Severe plane crash in America
Plane crash in America : अमेरिका में एक बार फिर भीषण विमान हादसा हो गया। इस बार ये बड़ा हादसा नॉर्थ कैरोलिना में हुआ है। यहां एक क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर बिजनेस जेट विमान चार्लोट से 45 मील उत्तर में स्थित स्टेट्सविल रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे भीषण आग लग गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, विमान में पायलट समेत 7 लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई।
 
खबरों के अनुसार, अमेरिका में एक बार फिर भीषण विमान हादसा हो गया। इस बार ये बड़ा हादसा नॉर्थ कैरोलिना में हुआ है। यहां एक क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर बिजनेस जेट विमान चार्लोट से 45 मील उत्तर में स्थित स्टेट्सविल रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे भीषण आग लग गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई।
हवाई अड्डे के पास गोल्फ खेल रहे खिलाड़ी इस भयानक घटना को देखकर स्तब्ध रह गए। यह हवाई अड्डा नासकार टीमों और फॉर्च्यून 500 कंपनियों की ओर से इस्तेमाल किया जाता है। खबरों के अनुसार, विमान में पायलट समेत 7 लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई। विमान ने सुबह उड़ान भरी, लेकिन जल्द ही वापस लौट आया और लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी हादसा हो गया।   
मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। कई एजेंसियां मिलकर राहत और जांच का काम कर रही हैं। दुर्घटनास्थल की जिम्मेदारी एफएए ने संभाल ली है। इस हादसे की जांच राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड भी करेगा। अगली सूचना तक हवाई अड्डा बंद रहेगा।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भारतीय राजनयिक मिशन पर हमला, हादी की मौत के बाद बांग्लादेश सुलगा