Narak Chaturdashi
✕

प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की महत्वपूर्ण वस्तुओं की नीलामी

Updated: सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (17:06 IST)
लंदन। जाने-माने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के कुछ शोध पत्रों और व्हीलचेयर समेत उनसे जुड़ीं महत्वपूर्ण वस्तुओं की नीलामी में भौतिकशास्त्री के रूप में उनकी लोकप्रियता नजर आएगी।


नीलामीघर क्रिस्टी ने सोमवार को हॉकिंग की 22 चीजों की ऑनलाइन बिक्री की घोषणा की जिनमें ब्रह्मांड की उत्पत्ति पर उनकी डॉक्टरल थीसिस, उनके कुछ पुरस्कार और वैज्ञानिक शोध पत्र आदि शामिल हैं।

इन शोध पत्रों में 'स्पेक्ट्रम ऑफ वार्महोल्स' और 'फंडामेंटल ब्रेकडाउन ऑफ फिजिक्स इन ग्रेविटेशनल कॉलेप्स' शामिल हैं। क्रिस्टी में पुस्तकों और पांडुलिपि विभाग के प्रमुख थॉमस वेनिंग ने कहा कि ये शोध पत्र हॉकिंग की सोच के विकास क्रम व उनकी बुद्धिमत्ता को दर्शाते हैं। 
 
हॉकिंग एक कॉस्मोलॉजिस्ट के रूप में प्रसिद्ध रहे और अंतरिक्ष में ब्लैक होल पर उनके अनुसंधान हमेशा खबरों में रहे। महज 22 साल की उम्र में मोटर न्यूरॉन बीमारी का पता लगने के बाद उनकी जिंदगी कुछ ही साल बचे होने की आशंका व्यक्त की गई थी। उसके बाद भी वे सालों तक व्हीलचेयर पर रहते हुए भौतिकी के क्षेत्र में अपना अनुसंधान करते रहे। उनका निधन गत मार्च में 76 साल की उम्र में हो गया था। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

पंजाब में दिवाली पर पराली जलाने का रिकॉर्ड, एक ही दिन में 1152 खेतों में लगी आग, कुल आंकड़ा 4459 पहुंचा

कौन है वो चीनी जासूस एलिस हुआंग जिससे अफेयर कर फंसे एनवीडिया CEO?

अगला लेख