Hanuman Chalisa
✕

इन चार देशों की महिलाओं से शादी नहीं कर पाएंगे सऊदी अरब के पुरुष, जानिए क्‍या है वजह?

Updated: रविवार, 21 मार्च 2021 (11:33 IST)
सऊदी अरब के एक फैसले से पूरी दुनिया हैरान है। इतना ही नहीं यह फैसला पाकिस्तानी राष्ट्रपति इमरान खान के लिए भी मुश्किलें पैदा कर सकता है।

दरअसल, सऊदी सरकार ने कुछ नए नियम बनाए हैं, जिसके तहत उसने अपने देश के पुरुषों के पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यांमार की महिलाओं से शादी करने पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान के अखबर 'डॉन' ने इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की है।

एक आंकड़े के मुताबिक सऊदी अरब में फिलहाल इन चार देशों की लगभग पांच लाख महिलाएं रह रहीं हैं, जिनसे वहां के नागरिकों ने निकाह किया है। डॉन ने मक्का में पुलिस महानिदेशक मेजर जनरल असफ अल-कुरैशी के हवाले से जो रिपोर्ट प्रकाशित की है उसमें कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य सऊदी पुरुषों को विदेशियों से शादी करने से रोकना है। साथ ही अन्य देशों की महिलाओं से शादी करने के नियमों को और सख्त बनाया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब को कोई भी नागरिक यदि विदेशी महिला से शादी करता है तो उसे पहले सरकार की इजाजत लेनी होगी और लंबी सरकारी प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा। कुरैशी ने बताया कि तलाकशुदा आदमी तलाक के 6 महीने तक शादी के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। शादी के लिए जो उम्र निर्धारित की है  उसके मुताबिक आवेदक की उम्र 25 साल से अधिक की होनी चाहिए जो विदेशी महिला से शादी करना चाह रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

शादी के लिए आवेदन करते समय स्थानीय जिला या निकायों द्वारा जारी सरकारी दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे जिसमें परिवार का विवरण भी शामिल है। यदि कोई आवदेक पहले से शादीशुदा या तलाकशुदा है जो उसे यह बताना होगा कि वह किन वजहों से यह शादी कर रहा है उसका पूरा विवरण उसमें संलग्न करना होगा।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख