sawan somwar

भारतीय मूल के 3 सीईओ 'फार्च्यून' की सूची में

Updated: गुरुवार, 13 नवंबर 2014 (22:13 IST)
न्यूयॉर्क। भारतीय मूल के तीन मुख्य कार्यकारियों को 'फार्च्यून' की 'बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर' की सूची में जगह मिली है। इनमें माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला शामिल हैं। सूची में गूगल के सीईओ लैरी पेज शीर्ष पायदान पर हैं।
फार्च्यून पत्रिका की इस सूची में 50 वैश्विक कॉर्पोरेट प्रमुखों को नामित किया गया है जिनमें मास्टर कार्ड के सीईओ अजय बंगा, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और हरमैन इंटरनेशनल के चेयरमैन दिनेश पालीवाल शामिल हैं। बंगा को सूची में 28वें पायदान पर रखा गया है, जबकि नडेला 38वें और पालीवाल 42वें पायदान पर हैं।
 
पत्रिका ने बंगा के बारे में लिखा है, कभी-कभी लोग सही समय पर और सही जगह पर होते हैं। फार्च्यून ने नडेला के बारे में कहा है कि नडेला ने सीईओ के तौर पर कंपनी में एक संपूर्ण रणनीतिक बदलाव की पहल की है। 
 
वहीं पालीवाल के बारे में पत्रिका ने कहा कि 2007 से हरमैन की अगुवाई कर रहे पालीवाल क्लैरी.फाई घटनाक्रम के साक्षी रहे हैं। यह एक ऐसी प्रौद्योगिकी है जो संगीत को डिजिटली कंप्रेस्ड किए जाते समय गुम हुई बारीकियों को बहाल करती है। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- NDA सरकार उजड़ी जातियों को दे रही अधिकार और सम्मान; निर्बलों को बनाएंगे सबल

रामगढ़ मल्ला हादसा : घायलों से मिलने STH पहुंची प्रशासन की टीम, CM धामी के निर्देश पर होगा फ्री इलाज

अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है उनका जीवन

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

CM भूपेंद्र पटेल अमेरिका-कनाडा दौरे पर रवाना, Vibrant Gujarat Global Summit 2027 के लिए करेंगे रोड शो