suvichar
✕

बांग्लादेश की सोशल मीडिया स्टार सनाई महबूब को अभद्र तस्वीरें हटाने का फरमान

Updated: मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (00:19 IST)
ढाका। बांग्लादेश की सोशल मीडिया स्टार सनाई महबूब को कथित उत्तेजित तस्वीरें पोस्ट करना भारी पड़ गया। देश की पुलिस ने उन्हें तलब कर अभद्र तस्वीरों को हटाने का फरमान सुना दिया। रूढ़िवादी मुस्लिम देश में अधिकारियों ने ऑनलाइन वयस्क सामग्री के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया है।
 
अभिनेत्री बनने की इच्छुक महबूब नियमित तौर पर सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें साझा करती हैं जिसमें वे पूरे कपड़े पहनी होती हैं लेकिन फिर भी वे तस्वीरें उत्तेजित होती हैं। 21 वर्षीय युवती को रविवार को ढाका के एक थाने में आने का आदेश दिया गया तथा उनसे अपनी सारी तस्वीरों को हटाने को कहा गया।
 
देश के मनोरंजन उद्योग में यह संभवत: अपनी तरह का पहला मामला है। ढाका साइबर अपराध इकाई के वरिष्ठ अधिकारी नजम उल इस्लाम ने बताया कि अफसरों ने अभिनेत्री की काउंसलिंग की गई और उनसे अभद्र सामग्री हटाने को कहा।
 
उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं लेकिन उनकी सामग्री का माता-पिताओं ने विरोध किया है। उनकी कुछ तस्वीरें देश के अभद्रता संबंधी कानून के तहत अनुपयुक्त हो सकती हैं। महबूब ने कहा कि वे यह नहीं समझती हैं कि उनकी तस्वीरें अभद्र हैं। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ मेरे मॉडलिंग करियर और मेरी आजादी का हिस्सा हैं। (भाषा)

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

मंत्री नागर सिंह चौहान पर 20 साल से रिश्ते में होने का आरोप लगाने वाली महिला का यूटर्न, अब तारीफ में पढ़े कसीदे

देश में अफरा-तफरी फैलाने की योजना थी, गुजरात में मोदी का विपक्ष पर हमला

सिर्फ पढ़े-लिखे लोगों ने दिया वोट’, इसलिए हारे- एमएलसी नतीजों पर ओपी राजभर का बयान

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

अगला लेख