Hanuman Chalisa

सलमान खान को मिला ग्लोबल डायवर्सिटी अवॉर्ड

शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (12:44 IST)
लंदन। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को ब्रिटिश पार्लियामेंट हाउस में 'ग्लोबल डायवर्सिटी अवॉर्ड 2017' से सम्मानित किया गया है। सलमान को एक अभिनेता, निर्माता के रूप में भारतीय फिल्म उद्योग में उनके योगदान के साथ-साथ प्रसिद्ध टेलीविजन शख्सियत, गायक और समाजसेवी होने के नाते इस सम्मान से नवाजा गया है।
 
ब्रिटिश संसद में लंबे समय से सांसद रहे भारतीय मूल के कीथ वाज ने उन्हें पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि सलमान खान दुनियाभर में लाखों लोगों के रोल मॉडल और हीरो हैं तथा भारतीय सिनेमा में उनकी सफलता के अलावा सलमान एक प्रसिद्ध समाजसेवी हैं और उनके एनजीओ 'बीइंग ह्यूमन' ने भारत में गरीब लोगों के जीवन बदलने का काम किया है। उनको यह पुरस्कार प्रदान करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है। मुझे गर्व है कि दुनियाभर में एशियाई युवाओं को सलमान खान जैसा रोल मॉडल मिला है। 
 
इस पुरस्कार को एक बहुत बड़ा सम्मान बताते हुए सलमान ने कहा कि मेरे पिताजी को कभी भी ऐसा नहीं लगा होगा कि यहां मुझे यह सम्मान मिल पाएगा। मैं सभी प्रशंसकों को धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे यह सम्मान दिया। 
 
सलमान से पहले इस पुरस्कार को पाने वाली शख्सियतों में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, चीनी एक्शन आइकन जैकी चान, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अमेरिकी मानवाधिकार नेता जेसी जैक्सन और फॉर्मूला वन के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

विधानसभा के मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, 18 जुलाई को कैबिनेट की मिलेगी मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर कसा तंज

धार भोजशाला विवाद में मुस्लिम पक्ष को झटका, सुप्रीम कोर्ट का मप्र हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इंकार

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, नाराज भारत ने लिया बड़ा एक्शन

PM मोदी से मिलना चाहते हैं अरविंद केजरीवाल, पत्र लिखकर आखिर क्‍यों मांगा समय?

आगरा के फ्रिज में बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति, वीडियो वायरल; श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

अगला लेख