Hanuman Chalisa
✕

अमेरिकी अधिकारियों के निशाने पर ब्रिटिश जिहादी दुल्हन!

Updated: सोमवार, 8 मई 2017 (12:37 IST)
प्रतीकात्मक फोटो
लंदन। ब्रिटेन की सबसे कुख्यात महिला संदिग्ध आतंकवादी सैली जोंस अमेरिकी अधिकारियों के निशाने पर है। दरअसल, नए साक्ष्यों में उसके दुनियाभर में इस्लामिक स्टेट के कम से कम दर्जनभर साजिशों में संलिप्त रहने का संकेत मिला है। 
 
‘द संडे टाइम्स’ की खबर के मुताबिक दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड स्थित केंट निवासी 2 बच्चों की मां और 49 वर्षीय जोंस को पेंटागन सीरिया में राजनीतिक हत्या की घटनाओं के लिए जिम्मेदार मानता है। इससे पहले यह उभरकर सामने आया था कि ब्रिटिश संदिग्ध आतंकी जुनैद हुसैन की तथाकथित जिहादी दुल्हन आईएसआईएस के लिए सबसे अधिक भर्तियां करने वाली पश्चिमी देश निवासी और हमले की योजनाकारों में एक है।
 
अखबार ने बताया कि वह साजिश में भी शामिल थी जिसमें एक अमेरिकी सैनिक का कैमरे के सामने सिर धड़ से अलग कर डाला गया था और इसके बाद यह वीडियो दुनिया को दिखाया गया था। बर्मिंघम का एक पूर्व कम्प्यूटर हैकर हुसैन आईएस के गढ़ राका में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था। 
 
समझा जाता है कि उसकी पत्नी जोंस अपने पति की तरह हश्र होने से बचने के लिए अपने 11 साल के बेटे का रक्षा कवच के रूप में इस्तेमाल कर रही है। जोंस लड़कियों के एक बैंड में गिटार बजाया करती थी। उसका 19 साल का दूसरा बेटा जोनाथन ब्रिटेन में रहता है।
 
अखबार ने बताया कि हुसैन 2015 में मारा गया लेकिन मुस्लिम धर्म अपनाने वाली उसकी पत्नी अब उभरकर सामने आ रही है। अमेरिकी अदालत के दस्तावेजों ने दंपति को 3 महाद्वीपों में साजिश और हमले की कई घटनाओं से जोड़ा है। (एजेंसी) 
Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

सोनिया गांधी की किताब और कंगना रनौत का पोस्ट: आखिर क्यों बीजेपी सांसद पर दर्ज हुआ केस?

SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? CJP ने प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से घंटों ठप रहा हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप', हजारों यात्री परेशान

अगला लेख