kundali milan
✕

सहिवाल कथित मुठभेड़ मामले में कड़ी कारवाई होगी : इमरान खान

Updated: रविवार, 20 जनवरी 2019 (22:22 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के साहिवाल क्षेत्र में पति पत्नी और उनकी एक किशोरी की आतंकवादी निरोधक दस्ते के साथ कथित मुठभेड़ में मौत का मामला गरमा गया है और प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को इस घटना पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  
खान ने उस घटना पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि वह उन बच्चों की हालत को देखकर बहुत आहत हैं, जो उस समय वहां मौजूद थे जब पुलिसकर्मियों ने उनके परिजनों की गोली मारी थी।
 
गौरतलब है कि शनिवार को सहिवाल के पास आतंकवाद निरोधक दस्ते और संदिग्ध आतंकवादी के बीच हुई गोलीबारी के दौरान एक परिवार के तीन सदस्यों की कथित रुप से हत्या कर दी गई थी। समाचार पत्र डॉन के अनुसार प्रधानमंत्री ने दोषियों के खिलाफ तीव्र कारवाई करने का भरोसा दिलाया है।
 
दरअसल अधिकारी इस घटना को मुठभेड़ करार दे रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में परिवार के जीवित बच्चों में से एक ने अधिकारियों के इस दावे को गलत करार दिया है और खुलकर कहा है कि उनके सामने ही माता-पिता और एक बड़ी बहन को गोली मार दी गई।
 
इस घटना के बाद बच्चों में काफी खौफ हैं और सोशल मीडिया पर  इस घटना की जमकर निंदा की जा रही है। खान ने कहा कि संयुक्त जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सभी नागरिकों की सुरक्षा है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख