ganesh chaturthi

ISIS का खूनी खुलासा : ऐसे उड़ाया था रूसी विमान...

Written By WD
Updated: गुरुवार, 19 नवंबर 2015 (12:54 IST)
दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अपनी ऑनलाइन पत्रिका दाबिक में दावा किया है कि उसने ही रूसी प्लेन को गिराया था। इतना ही नहीं, आईएस ने यह भी बताया कि विमान को गिराने के लिए उसने केन बम का इस्तेमाल किया था।    
आतंकी संगठन ने बकायदा केन बम की तस्वीर भी जारी की है। साथ ही यह भी बताया कि इसे कैसे विमान में लगाया गया था। उल्लेखनीय है कि इस हादसे में 224 लोगों की मौत हो गई थी। इस पत्रिका में खुलासा किया गया है कि मिस्र के एयरपोर्ट की सुरक्षा को धोखा देकर कैसे प्लेन में बम रखा गया था। आईएसआईएस ने कहा कि इसी केन बम के फटने से विमान क्रैश हुआ था। इसमें करीब 1.5 किलोग्राम विस्फोटक रहा होगा।
 
अमेरिका है निशाने पर : आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की ओर से न्यूयार्क में हमले किए जाने का वीडियो जारी किए जाने के बाद न्यूयार्क पुलिस सतर्क हो गई है। न्यूयार्क पुलिस विभाग के प्रमुख स्टीफन डेविस ने कहा कि शहर की पुलिस सतर्क है, लेकिन कोई नया धमकी भरा संदेश नहीं मिला है।
 
हालांकि आईएस द्वारा जारी वीडियो में से कुछ नया नहीं हैं। गौरतलब है कि आई एस ने कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो जारी कर कहा था कि न्यूयार्क में भी पेरिस की तरह हमले हो सकते हैं, जिसके बाद न्यूयार्क शहर में सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। (एजेंसियां) 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन की मुलाकात

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा, यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम मोहन का ऐलान

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

बिहार में सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या