manglik dosh calculator
✕

रूसी कंपनी ने पाकिस्‍तान को दिए एमआई 171-E असैन्य हेलीकॉप्टर

Updated: सोमवार, 24 जुलाई 2017 (10:36 IST)
मॉस्को (पीटीआई)। पाकिस्तान को रूस में निर्मित एक एमआई 171-ई असैन्य हेलीकॉप्टर प्राप्त हुआ है। इस वर्ष पाकिस्तान को इस तरह का यह दूसरा हेलीकॉप्टर मिला है, जो इस्लामाबाद और मॉस्को के बीच बढ़ते संबंधों के संकेत देता है। मीडिया में आई एक खबर में यह बात कही गई।
 
एमआई 171, एमआई 17 सैन्य मालवाहक हेलीकॉप्टर का असैन्य संस्करण है, जो पाकिस्तानी सेना को पहले से सेवाएं दे रहा है। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत ने दूसरे हेलीकॉप्टर का ऑर्डर दिया था।
 
रूस की 'तास' समाचार एजेंसी ने रूसी हेलीकॉप्टर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंद्रेई बोगिनस्की के हवाले से कहा कि उन्हें भरोसा है कि किसी मिशन में तैनात किए जाने पर एमआई 171-ई शानदार सेवाएं देगा, चाहे उसे किसी भी अभियान में लगाया जाए। चिकित्सा आपातकाल में हेलीकॉप्टर को एंबुलेंस के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। (एजेंसी) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख