Hanuman Chalisa
✕

रूस में बड़ा हादसा, ट्रेन से टकराई बस, 19 की मौत

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (15:25 IST)
मॉस्को। पूर्वी मॉस्को में एक सवारी बस के एक ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। यह बस खराब होने के कारण रेलवे क्रॉसिंग के बीचोबीच खड़ी थी। क्षेत्रीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात यह दुर्घटना रूस की राजधानी मॉस्को से करीब 110 किमी दूर पूर्व में स्थित व्लादिमीर शहर के नजदीक हुई। 
 
क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख अलेक्जेंडर किर्यखिन ने समाचार एजेंसी तास को बताया कि हालिया सूचना के मुताबिक इस दुर्घटना में 19 लोग मारे गए हैं। रूसी जांच समिति ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के आंकड़ों की पुष्टि की है और कहा है कि उसने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
प्रांत के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह ट्रेन सेंट पीटर्सबर्ग के पश्चिमी शहर से पूर्वी मॉस्को के निजनी-नोवोग्राद जा रही थी और शुक्रवार सुबह करीब 3.29 बजे एक बस उसकी चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी लोग बस में सवार थे।
 
मंत्रालय ने रेलवे ट्रैक के पास बस के मलबे की तस्वीरें जारी की है और कहा है कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। पड़ोसी देश कजाखस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बस के दोनों चालकों में से एक चालक कजाख नागरिक था। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मंत्रालय ने समाचार एजेंसी इंटरफेक्स को यह भी बताया कि बस में उज्बेकिस्तान के 55 नागरिक सवार थे।
 
उल्लेखनीय है कि रूस में अक्सर ऐसी बस दुर्घटनाएं होती हैं। इससे पहले अगस्त में निर्माण श्रमिकों को ले जाने वाली एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर काला सागर में गिर गई थी जिसमें 17 लोग मारे गए थे। (भाषा) 
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अगला लेख