suvichar

हिंसा पर उतारू रोहिंग्या, घरों को लगाई आग

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (16:38 IST)
यंगून। म्यामांर के कमांडर इन चीफ कार्यालय ने कहा कि रोहिंग्या आतंकवादियों ने मुस्लिम अल्पसंख्यकों के पलायन को तेज करने के लिए हाल के दिनों में रखाइन प्रांत में घरों को आग लगाई है। इस बयान को संभवत: सेना पर लगे आगजनी के आरोपों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
 
पिछले छ: हफ्तो में म्यामांर में सांप्रदायिक रक्तपात को देखते हुए पांच लाख से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमान पलायन कर चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बांग्लादेश के मुताबिक उसके यहां आने वालों की संख्या में कुछ दिनों की गिरावट के बाद इस हफ्ते फिर से प्रतिदिन करीब चार से पांच हजार नागरिक सीमा पार कर रहे हैं। सीमावर्ती इलाकों में अब भी करीब 10,000 लोग सीमा पार करने के इंतजार में हैं।
 
बांग्लादेश में शरण ले रहे रोहिंग्याओं ने आरोप लगाया है कि रखाइन प्रांत के कुछ इलाकों में म्यामांर की सेना द्वारा धमकी और आगजनी का अभियान छेड़े जाने के बाद पलायन में तेजी आई है। सेना प्रमुख मिन अंग हाइंग के दफ्तर के फेसबुक पेज की एक पोस्ट में कहा गया कि बुधवार को रोहिंग्याओं के एक गांव में सात घरों में आगजनी अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (एआरएसए) के एक आतंकवादी द्वारा लगाई गई थी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख