sundarkand
✕

तनाव कम करने के लिए टिलरसन ने की एर्दोआन से मुलाकात

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (10:54 IST)
अंकारा। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने नाटो सहयोगियों के बीच तनाव कम  करने के लक्ष्य से शुक्रवार को अंकारा में तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तायपे एर्दोआन से मुलाकात की। सीरिया की सीमा के भीतर तुर्की की कार्रवाई के कारण दोनों नाटो सहयोगी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष राजनयिक का मुख्य कार्य अमेरिकी की सीरिया नीति के कारण नाराज चल रहे सहयोगी देश तुर्की को मनाना था। गौरतलब है कि 2003 के इराक युद्ध के बाद से दोनों देशों के बीच फिलहाल संबंधों का सबसे खराब दौर चल रहा है। तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि टिलरसन के साथ चली 3 घंटे की बैठक में आर्दोआन ने अपनी चिंताओं को स्पष्ट रूप से साझा किया है।
 
पहचान गोपनीय रखने का अनुरोध करते हुए सूत्र ने बताया कि बातचीत के दौरान सभी मुद्दों पर तुर्की की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं से अमेरिका के विदेश मंत्री को स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया गया। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

LIVE: इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, केजरीवाल के खिलाफ FIR

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

अगला लेख