Daily Horoscope
✕

इमरान खान हैं समलैंगिक-रेहम खान

Updated: बुधवार, 13 जून 2018 (12:29 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिक दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान पर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने समलैंगिक होने का आरोप लगाया है। रेहम ने अपनी आने वाली किताब में दावा किया है कि इमरान समलैंगिक हैं और उनके अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कई सदस्यों से संबंध हैं।  
 
रेहम ने खुलासा किया है कि इमरान के पाकिस्तानी ऐक्टर हमजा अली अब्बासी और पीटीआई सदस्य मुराद सईद से रिश्ते थे और ये सभी समलैंगिक हैं। अभी तक इस पर इमरान और हमजा ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन सईद ने ट्विटर के  जरिए इन आरोपों को खारिज किया है। 
 
सईद ने अपने ट्वीट में कहा कि जो कुछ भी गंदा रेहम ने मेरे बारे में या किसी और के बारे में लिखा है, उन आरोपों के बारे में मेरे पास कुछ भी कहने को नहीं है। यह साफ है कि वह किसके हाथों का मोहरा हैं। रेहम ने इससे पहले इमरान खान पर उनकी शादी से पहले ही यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। रेहम के मुताबिक, जह वह इमरान से दूसरी बार मिली थीं और वॉक के लिए गई थीं तब इमरान ने उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। 
 
रेहम ने कहा था कि जब हम सैर पर गए तो इमरान ने अपनी राजनीति, बच्चों के बारे में बात की और मेरी तारीफ भी की। फिर हमने खाना खाया, जिसके बाद उन्होंने मुझसे छेड़छाड़ की। मैं डर गई और सोचने लगी कि आखिर मैं यहां क्यों आई। मैंने इमरान को धक्का दिया। इसके बाद इमरान ने कहा कि मैं जानता हूं तुम वैसी लड़की नहीं हो और इसीलिए तुमसे शादी करना चाहता हूं। मैंने कहा तुम पागल हो गए हो। मैं तुम्हें जानती तक नहीं और तुम मुझसे शादी की बात कर रहे हो। 

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख