Daily Horoscope
✕

कतर संकट पर ट्रंप ने शाह सलमान से बात की, बोले...

Updated: बुधवार, 7 जून 2017 (09:31 IST)
वॉशिंगटन। कतर को लेकर गहराए राजनयिक संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के शाह सलमान से फोन पर बातचीत की और क्षेत्र में आतंकवाद का मुकाबला करने तथा स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) की एकजुटता का आह्वान किया।
 
व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि दोनों ने क्षेत्र में किसी भी देश द्वारा किए जाने वाले आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने और चरमपंथ को खत्म करने उपायों पर चर्चा की। इस बातचीत के दौरान ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद को पराजित करने और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए जीसीसी की एकजुटता जरूरी है। व्हाइट हाउस का यह बयान उस वक्त आया है, जब 1 दिन पहले सऊदी अरब, मिस्र, बहरीन और यूएई ने कतर के साथ राजनयिक संबंध खत्म कर दिए।
 
इससे पहले सुबह के अपने ट्वीट में ट्रंप कतर के साथ राजनयिक संबंध खत्म किए जाने के कदम का समर्थन करते दिखाई दिए थे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कहा कि अमेरिका मुद्दों को हल करने और सहयोग बहाल करने के लिए सभी पक्षों के साथ निकट संवाद बनाए रखेगा।
 
स्पाइसर ने कहा कि ट्रंप ने अपनी सऊदी अरब यात्रा के दौरान रियाद में कतर के अमीर के साथ बहुत रचनात्मक बातचीत की थी। उधर, अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने कहा कि अमेरिका यह स्वीकारता है कि कतर ने आतंकी समूहों को वित्तपोषण रोकने को लेकर कुछ बड़े प्रयास किए हैं।
 
उन्होंने कहा कि मुझे यह स्पष्ट करने दीजिए कि कतर ने कुछ प्रगति की है लेकिन उन्हें अभी बहुत कुछ करना है। बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। (भाषा)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

अगला लेख