Daily Horoscope
✕

कंदील बलोच का हत्यारा भाई गिरफ्तार, कहा शान के खातिर की हत्या

Updated: रविवार, 17 जुलाई 2016 (14:50 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने वाली पाकिस्तानी बोल्ड मॉडल कंदील बलोच की मुल्तान में हत्या करने वाले उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक हत्यारे ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर कर कहा कि शान के लिए मारा। 
पाकिस्तानी सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती कंदील बलौच की हत्या के मामले में उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार की प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिलाने के चलते 26 वर्षीय मॉडल की उसके छोटे भाई ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

कंदील के छोटे भाई वसीम को कल देर रात डेरा गाजी खान से गिरफ्तार किया गया। बाद में वसीम ने प्रेस वार्ता में अपनी बहन को नशीली दवा देने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने की बात कबुल भी की। 'द डॉन' की खबर के अनुसार उसने कहा कि उसने कंदील की हत्या इसलिए की क्योंकि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और बयान जारी कर उसने 'बलौच नाम को कलंकित किया' था। उसने कहा, 'ऐसा करने के पीछे मौलवी विवाद समेत अन्य कई विवाद भी थे।'

गिरफ्तारी के बाद उसके भाई ने कहा कि उसे अपनी बहन की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है।  कंदील का भाई उनके फेसबुक पोस्ट और विवादित वीडियोज से परेशान था। उसने कहा, 'उसे पता नहीं था की मैं उसकी हत्या करने वाला हूं। मैंने पहले उसे एक नशीली दवा दी और बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।' कल तड़के मुल्तान के मुरादाबाद में अभिनेत्री एवं मॉडल की उसके घर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। कंदील के पिता मोहम्मद अजीम ने दावा किया था कि उसके छोटे भाई वसीम ने उसकी हत्या ‘शान’ के नाम पर की है। जारी
 
कंदील का असली नाम फौजिया अजीम था लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद उसने अपना नाम कंदील बलोच रख लिया था। पुलिस ने बताया कि कंदील को अपने ही परिवार से मॉडलिंग छोड़ने और सोशल मीडिया से हटने की धमकी मिली थी। उसका भाई उसके फेसबुक पोस्ट और वीडियो को लेकर उसें धमकी दे रहा था।
पुलिस के मुताबिक  26 साल की अभिनेत्री और मॉडल कंदील की हत्या शुक्रवार रात को ही कर दी गई थी। पुलिस ने यह बताया कि कंदील की हत्या का शक उसके भाई वसीम पर है, जो कि वारदात के बाद से फरार है। जिला पुलिस प्रमुख अजहर अकरम ने बताया कि कंदील की मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस ने यह भी बताया कि कंदील को अपने ही परिवार से मॉडलिंग छोड़ने और सोशल मीडिया से हटने की धमकी मिली थी। कंदील का भाई पहले ही फेसबुक पोस्ट और वीडियो को लेकर उसे धमकी दे रहा था। पाक अधिकारियों के मुताबिक कंदील बलोच के पूर्व पति ने दावा किया कि बलोच की हत्या कर दी गई है। 
 
पाकिस्तान छोड़ना चाहती थी कंदील : इंटरनेट सेंसेशन मानी जाने वाली कंदील किसी अज्ञात जगह पर रह रहीं थी और देश छोड़ने का मन बना चुकी थी। 'जियो न्यूज' के मुताबिक कंदील की देश से बाहर जाने की मांग पर पाकिस्तानी गृहमंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। जान को खतरा होने की वजह से कंदील ने ईद के बाद विदेश में बसने की योजना तक बना ली थी। इससे पहले भी बलोच ने कई बार दावा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए।
 
कंदील का आखरी एफी स्टेटस : कंदील ने 15 जुलाई को अपना आखिरी फेसबुक स्टेटस डाला था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि उन्हें भले ही कितनी बार भी हराने की कोशिश की जाए लेकिन वह एक लड़ाके की तरह जवाब देंगी। उन्होंने लिखा था कि 'कंदील बलोच वन वुमेन आर्मी है।' कंदील उन लड़कियों के लिए प्रेरणा है जिनके साथ समाज में बुरा व्यवहार किया जाता है।
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख