Daily Horoscope
✕

टॉयलेट गया था, अजगर ने पकड़ा प्रायवेट पार्ट... (वीडियो)

Updated: शुक्रवार, 27 मई 2016 (12:45 IST)
थाईलैंड में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में टॉयलेट गए एक व्यक्ति पर 3 मीटर लंबे अजगर ने हमला कर दिया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजगर ने इस युवक के लिंग पर दांत गड़ाकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
 
बैंकॉक के चाचोएंगसाओ प्रांत में रहने वाले 38 साल के अट्टापोर्न बूनमैकचुए जब बुधवार की सुबह टॉयलेट गए तो उन्हें अचानक तेज दर्द महसूस हुआ। उन्होंने झुककर देखा तो एक अजगर ने उनके लिंग को अपने विषैले दांतों में जकड़ लिया था। यह देख वह बुरी तरह घबरा गए और चिल्लाकर उन्होंने पत्नी और पड़ोसिियों को मदद के लिए बुलाया। 
 
बूनमैकचुए ने बैंकॉक पोस्ट को बताया कि यूं लगा जैसे किसी ने मेरा लिंग शरीर से अलग कर दिया हो। अजगर इसे बुरी तरह खींच रहा था।
 
पोस्ट की जानकारी के मुताबिक अजगर ने अट्टापोर्न को जमीन पर गिराने की कोशिश की, तब उन्होंने मदद के लिए अपनी पत्नी और पड़ोसियों को बुलाया।
 
अट्टापोर्न ने थाई टीवी को बताया कि उनकी पत्नी ने अजगर से छुटकारा पाने के लिए उसके गले में रस्सी बांधी ताकि वह अपने जबड़े खोल दे। बाद में बड़ी मुश्किल से उन्हें अजगर की पकड़ से आजाद कराया जा सका। इसके बाद टॉयलेट तोड़ा गया और अजगर को बाहर निकाला गया।
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया 
 

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख