Hanuman Chalisa

अजगर की 'चाकरी', करता है मसाज... (वीडियो)

Updated: मंगलवार, 28 मार्च 2017 (15:01 IST)
ड्रेस्डन, जर्मनी। लगभग दुनिया के हर कोने में थकान मिटाने के लिए पुरुष और महिलाएं मसाज का सहारा लेती हैं। पार्लर में मसाज कराने के बाद लोगों  को बहुत राहत मिलती है। आपने तरह-तरह के मसाज पार्लर भी देखे होंगे। आमतौर ऐसे पार्लरों में मसाज करने वाले लोग अपने हाथ-पैरों से ही थकान  मिटाने का काम करते हैं। लेकिन अगर आपको पता चले कि मसाज करने वाला कोई आदमी नहीं वरन एक अजगर है तो क्या तब भी आप मसाज का  पहले की तरह से आनंद ले सकेंगे।  
 
मसाज पार्लरों में मशीनों और लोगों की बजाय अगर अजगर मसाज करने लगे तो क्या आपको डर नहीं लगेगा। लेकिन जर्मनी के कस्बे ड्रेस्डन के एक  मसाल पार्लर में गर्दन की मसाज देने का काम एक अजगर करता है। लेकिन यह कोई मजाक नहीं है वरन एक सच है। जर्मन के ड्रेस्डन में स्थित हार मोड  टीम सलून में गर्दन की मसाज एक अजगर करता है। इस पार्लर में अजगर से मसाज कराने के 35 यूरो लगते हैं और उन्हें 35 मिनट तक मसाज दी जाती  है। 
 
मसाज देने वाले अजगर का नाम मोंटी है। मोंटी मसाज देने के लिए हफ्ते में सिर्फ दो दिन मौजूद रहता है फिर भी यहां आने वाले ग्राहक बहुत खुश होकर  जाते हैं। सैलून को एक ग्राहक फ्लोरा मैग्दालेना बताती हैं कि मोंटी को अच्छी तरह से पता है कि गर्दन पर कैसे मसाज देनी है और मैं यह मसाज लेने के  लिए वापस आऊंगी। 
 
पार्लर के मालिक मिस्टर डोह्लर ने जानकारी दी कि उन्हें यह विचार साउथ अफ्रीका में छु‍ट्‍टियों के दौरान आया था। वहां मसाज के लिए कुछ इसी तरह के  तरीके का इस्तेमाल किया जाता है और बाद में उन्होंने भी इस विचार को अपने सैलून में क्रियान्वित किया। 

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: जंतर मंतर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, किया छात्रों का समर्थन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

हमारा समय बर्बाद न करें : CJI सूर्यकांत बोले, छात्रों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ याचिका की त्वरित सुनवाई से किया इनकार

स्पेस में भारत का Axiom-4 मिशन क्यों है खास, एलन मस्क के स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से होगी वापसी

अगला लेख