Hanuman Chalisa

भेड़ ने दिया एक कुत्ते को जन्म!

Updated: बुधवार, 22 अप्रैल 2015 (11:59 IST)
पशु चिकित्सकों का कहना है कि यह संभव नहीं है लेकिन एक चीनी किसान ल्यू नाइयिंग के अनुसार यह चमत्कार हुआ है। ल्यू का कहना है कि उनकी एक भेड़ ने एक कुत्ते को जन्म दिया है। डेली मेल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पिल्ले के बाल भेड़ों जैसे हैं लेकिन मुंह, नाक, आंख और पंजे सभी कुछ कुत्ते जैसे हैं।
 
यह पिल्ला भी कुत्तों की तरह से खेलता है। इस तरह की खबर सुनकर हजारों लोगों ने ल्यू के शांक्सी प्रांत स्थित फार्म पर जमा हो गए। उनका कहना है कि उन्हें एक खेत में यह जानवर मिला। उनका कहना है कि वे भेड़ों को चरा रहे थे कि उन्होंने एक भेड़ को अपने नवजात बच्चे को चाटते हुए देखा। वह अभी भी गीला था।
 
जब उन्होंने पास जाकर भेड़ के बच्चे को चेक करना चाहा तो वे यह देखकर आश्चर्यचकित रह गए कि यह विचित्र दिखाई देता है। यह एक भेड़ और एक कुत्ते का क्रॉस दिखाई दिया। वे यह सोचकर डर गए कि पिछले बीस वर्षों से भेड़ों का फार्म चला रहे हैं, लेकिन ऐसा प्राणी कभी नहीं देखा। 
 
शी आन सिटी एनीमल हज्बैंड्री टेक्नोलॉजी सेंटर के एक शोधार्थी यू गुओझांग का कहना है कि भेड़ और कुत्ते अलग-अलग प्रजातियां हैं। ऐसा संभव नहीं है कि एक भेड़ पिल्ले को लेकर गर्भवती हो। यह संभव है कि यह मात्र एक असामान्य भेड़ हो। 
Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

LAC पर बदली ड्रैगन की चाल: चीन ने घटाए सैनिक, भारतीय सेना ने क्यों नहीं कम की अपनी चौकसी?

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट