dharma sangrah
✕

कनाडा में सख्त कोरोना गाइडलाइंस के खिलाफ प्रदर्शन, घर छोड़कर भागे पीएम

Updated: रविवार, 30 जनवरी 2022 (11:18 IST)
टोरंटो। कनाडा में सख्त कोरोना गाइडलाइंस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। हजारों प्रदर्शनकारियों ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आवास को घेर लिया है। इस बीच ट्रूडो और उनके परिवार के लोग घर छोड़कर किसी गुप्त जगह पर चले गए हैं।
 
दरअसल, हजारों ट्रक ड्राइवर और अन्य प्रदर्शनकारी राजधानी शहर में इकट्ठा हो गए और पीएम ट्रूडो के आवास को घेर लिया। ट्रक ड्राइवर्स ने अपने करीब 70 किमी लंबे काफिले को 'फ्रीडम कान्वॉइ' नाम दिया। ट्रक ड्राइवर कोरोना वैक्‍सीन को अनिवार्य किए जाने और लॉकडॉउन लगाने के खिलाफ हैं।
 
प्रदर्शनकारियों ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को निशाना बनाते हुए उनकी तीखी आलोचना की। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कोविड प्रतिबंधों की तुलना फासीवाद से की और कनाडा के झंडे के साथ नाजी प्रतीक प्रदर्शिति किए।
 
पुलिस ने सुरक्षा के भारी इंतजाम किए हैं। हिंसा की आशंका को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर है। बताया जा रहा है कि संसद के पास करीब 10 हजार प्रदर्शनकारी मौजूद हैं।

कुछ प्रदर्शनकारियों को प्रमुख युद्ध स्मारक पर नाचते हुए देखा गया। कनाडा के टॉप सैन्य जनरल वेन आइरे ने प्रदर्शनकारियों की इस हरकत की निंदा की है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख