biodatamaker

मेगन मर्केल के बच्चे के रंग को लेकर विवाद पर यह बोलीं ओप्रा विन्फ्रे

Updated: मंगलवार, 9 मार्च 2021 (16:07 IST)
मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी ने मशहूर टीवी एंकर ओप्रा विन्फ्रे के साथ एक सनसनी भरे इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि ब्रिटिश शाही परिवार उनके बच्चे के जन्म से पहले उसके रंग को लेकर चिंतित था।

टीवी एंकर ओप्रा विन्फ्रे ने ब्रिटेन के शाही परिवार से अलग हो चुके प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के इंटरव्यू से उठे विवाद पर सफाई दी है।

इंटरव्यू के दौरान यह सामने आया था कि मेगन मर्केल के बच्चे के जन्म के पहले शाही परिवार उसके रंग को लेकर चिंतित था।

विन्फ्रे ने 2 घंटे के इस इंटरव्यू को लेकर कहा कि न तो महारानी एलिजाबेथ और न ही उनके पति प्रिंस फिलिप उस संवाद में शामिल थे, जिसमें मेगन मर्केल के बच्चे आर्ची के रंग को लेकर चिंता जताई गई थी। दंपति ने इंटरव्यू के दौरान आऱोप लगाया था कि ब्रिटिश शाही परिवार मेगन मर्केल के बच्चे के जन्म से पहले उसके रंग को लेकर चिंतित था।

मेगन मर्केल अफ्रीकी मूल की अमेरिकी महिला हैं और वह पहली ऐसी अश्वेत महिला हैं, जिनका शाही परिवार में संबंध हुआ है। दंपति ने इंटरव्यू के दौरान आऱोप लगाया था कि ब्रिटिश शाही परिवार मेगन मर्केल के बच्चे के जन्म से पहले उसके रंग को लेकर चिंतित था। मेगन मर्केल अफ्रीकी मूल की अमेरिकी महिला हैं और वह पहली ऐसी अश्वेत महिला हैं, जिनका शाही परिवार में संबंध हुआ है।

विन्फ्रे ने सीबीएस चैनल को बताया कि हैरी ने इंटरव्यू के दौरान यह नहीं बताया कि आखिर किसने यह बात कही थी। हालांकि वह ये सुनिश्चित करना चाहते थे कि ये बात उनके दादा प्रिंस फिलिप या दादी महारानील एलिजाबेथ द्वितीय ने नहीं कही थी।

मेगन मर्केल ने यह भी आरोप लगाया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के दौरान उन्हें मदद तक मुहैया नहीं कराई गई। मेगन ने स्पष्ट तौर पर गर्भवती होने के दौरान आत्महत्या करने के मन में आ रहे ख्यालों को लेकर पूछे जाने पर यह बात कही।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख