dharma sangrah
✕

पुर्तगाल-स्पेन में जंगल में लगी आग, 45 की मौत

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (12:39 IST)
पेनकोवा (पुर्तगाल)। पिछले हफ्ते जंगलों में लगी आग पर काबू पाने में रातभर बारिश होने और हवाओं के थमने से दमकलकर्मियों को बहुत मदद मिली। इस आग ने पुर्तगाल में 41 और उत्तरी स्पेन में 4 लोगों की जान ले ली है तथा मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।
 
पुर्तगाल की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि देश के उत्तरी और मध्य हिस्से में तबाही मचाने वाली भीषण आग को काबू पा लिया गया है लेकिन मरने वालों की संख्या बढ़ गई है।
 
एजेंसी की प्रवक्ता पी. गैस्पर ने बताया कि मरने वालों की संख्या 37 से बढ़कर 41 हो गई है। एजेंसी ने कहा कि आग में 71 लोग जख्मी हुए हैं जिसमें से 16 की हालत गंभीर है और 1 व्यक्ति अब भी लापता है। देश में मृतकों के सम्मान में बुधवार से 3 दिन का शोक मनाया जा रहा है। मरने वालों में 1 महीने का बच्चा भी शामिल है।
 
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री ए. कोस्टा ने सोमवार को वन प्रबंधन और दमकल सेवा में मूलभूत सुधार कर इस तरह की घटनाओं को रोकने पर बल दिया। सीमा के पार स्पेन के गैलीशिया प्रांत में आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। यहां रविवार को आग लगी थी। मंगलवार को अधिकारियों ने कहा कि सुबह बारिश होने और हवाओं की गति धीमी होने के बाद उन्होंने सतर्कता का स्तर घटा दिया है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख