Daily Horoscope
✕

पहली बार अफ्रीकी दौरे पर पोप फ्रांसिस

Updated: बुधवार, 25 नवंबर 2015 (16:22 IST)
नैरोबी। कैथोलिक ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने बुधवार को अपनी पहली अफ्रीका यात्रा की शुरुआत करेंगे।

पोप इस 5 दिवसीय यात्रा के दौरान अफ्रीकी महाद्वीप पर तेजी से बढ़ते ईसाई धर्मानुयायियों के समुदाय को संबोधित करने के साथ-साथ मुस्लिम और ईसाई समुदाय में बढ़ती दूरियों को कम करने की कोशिश करेंगे।

पोप फ्रांसिस अपनी यात्रा की शुरुआत केन्या की राजधानी नैरोबी से करेंगे। वे यहां अंतरराष्ट्रीय समयानुसार बुधवार शाम 7.30 बजे पहुंचेंगे (स्थानीय समय शाम 5 बजे)। केन्या के बाद वे यूगांडा और सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक का दौरा करेंगे। ये तीनों ऐसे देश है, जहां पिछले दिनों मुसलमानों और ईसाइयों के बीच संघर्ष बढ़ा है और मुस्लिम चरमपंथी संगठनों ने इन देशों में कई हमले किए हैं।

अपनी यात्रा से पहले दिए संदेश में पोप ने कहा कि हम एक समय में जी रहे हैं, जब हमें आपसी सद्भावना के साथ अपने धार्मिक विश्वास और आपसी समझ को बढ़ावा देने की जरूरत है।

विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ पोप मध्य अफ्रीकी रिपब्लिक के बेंगुई में एक मस्जिद का भी दौरा करेंगे। तीनों देशों में पोप की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य