शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. संस्कृत में श्लोक ट्‍वीट कर सोशल मीडिया पर छाई पॉप स्टार लेडी गागा
Written By
Last Updated : सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (12:34 IST)

संस्कृत में श्लोक ट्‍वीट कर सोशल मीडिया पर छाईं पॉप स्टार लेडी गागा

Lady Gaga | संस्कृत में श्लोक ट्‍वीट कर सोशल मीडिया पर छाई पॉप स्टार लेडी गागा
पॉप स्टार लेडी गागा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर संस्कृत में श्लोक ट्‍वीट किया। इसके बाद वे सोशल मीडिया पर छा गईं। लेडी गागा ने ट्विटर पर एक संस्कृत श्लोक पोस्ट किया- 'लोका: समस्ता: सुखिनो भवंतु।' इस श्लोक का अर्थ है- दुनिया के सभी लोग सब प्रकार से खुश रहें।
पॉप स्टार गायिका के ट्वीट को पढ़कर जहां भारतीय यूजर खुश हुए तो दुनिया के दूसरे यूजर इससे हैरान नजर आए। लोग इस ट्‍वीट के पीछे मैसेज ढूंढने की भी कोशिश करते दिखे।
 
लेडी गागा के इस ट्‍वीट को लाखों लोगों ने लाइक किया, वहीं 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्‍वीट किया। कई यूजर्स ने इस ट्‍वीट पर मजेदार कमेंट भी किए। दीक्षा पांडेय नाम की एक यूजर ने लिखा- 'लेडी गागा' का असली नाम 'ललिता दत्त गांगुली' है और वो 'समस्तीपुर बिहार' से हैं।