Daily Horoscope
✕

पुलिस अधिकारी की जान बचाकर बाइक सवार बन गया हीरो

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (17:47 IST)
लॉस एंजिल्स। एरिजोना में मोटरसाइकल से गुजर रहे एक यात्री ने किसी फिल्मी हीरो की तरह एक पुलिस अधिकारी की जान बचा ली। दरअसल, रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार ने उस व्यक्ति को मार गिराया जिसने एक पुलिस जवान पर गोली चलाकर उसे जख्मी कर दिया था।

 
अधिकारियों ने बताया कि ट्रॉपर एडवर्ड एंडरसन (27) नाम का जवान टोनोपा के निकट कार दुर्घटना की जांच करने के लिए संबंधित जगह पर पहुंचा था। यह जगह फीनिक्स शहर से 50 मील की दूरी पर है। जवान पर घात लगाकर एक व्यक्ति ने गोली चलाई। जवान को कंधे और हाथ पर गोली लगी।
 
स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से कहा कि गोली मारने के बाद संदिग्ध व्यक्ति जवान का सिर फुटपाथ पर मारने लगा। इसी समय रास्ते से गुजर रहे एक अज्ञात व्यक्ति ने संदिग्ध पर गोली चलाकर उसे मार गिराया।
 
एरिजोना सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के निदेशक फ्रैंक मिल्स्टीड ने स्थानीय एनबीसी टीवी से कहा कि धन्यवाद, मैं नहीं जानता हूं कि उस व्यक्ति के सहयोग के बिना हमारा जवान जिंदा होता। इस हमले के पीछे का इरादा अभी तक पता नहीं चल पाया है। फ्रैंक मिल्स्टीड ने ट्वीट में बताया कि एंडरसन की हालत में सुधार हो रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि वह कुछ सुधार के बाद ठीक हो जाएगा। (भाषा)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख