sundarkand
✕

विदेश यात्रा के दूसरे चरण में श्रीलंका पहुंचे पीएम मोदी

Updated: रविवार, 9 जून 2019 (12:09 IST)
कोलंबो। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को पड़ोसी द्वीप देश श्रीलंका पहुंचे। मोदी ने इस यात्रा के लिए पड़ोसी देशों मालदीव और श्रीलंका को चुना। यह यात्रा ‘पड़ोसी प्रथम’ की उनकी नीति को दर्शाती है।
 
श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भंडरनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका की एक दिवसीय यात्रा पर राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और विपक्ष के नेता महिंदा राजपक्षे से मिलेंगे। देश की मुख्य तमिल पार्टी ‘द तमिल नेशनल एलायंस’ के प्रतिनिधिमंडल के भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की संभावना है।
 
श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए बम विस्फोटों की पृष्ठभूमि में मोदी की यात्रा को श्रीलंका के साथ भारत की एकजुटता के रूप में भी देखा जा रहा है। इस्लामिक स्टेट द्वारा किए गए विस्फोटों में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे। मोदी मालदीव की यात्रा के बाद कोलंबो पहुंचे हैं। (भाषा) 

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख