suvichar

रवांडा पहुंचे पीएम मोदी, 20 करोड़ डॉलर कर्ज की पेशकश की

Updated: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (07:32 IST)
किगाली। रवांडा के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे के साथ विस्तृत बातचीत की और व्यापार एवं कृषि के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने रवांडा के लिए 20 करोड़ डॉलर के कर्ज की पेशकश भी की।
 
राष्ट्रपति कागमे के साथ बातचीत के बाद मोदी ने घोषणा की कि भारत जल्द रवांडा में अपना दूतावास खोलेगा।
 
रवांडा में मीडिया को दिए गए संयुक्त बयान में मोदी ने कहा कि हम लोग रवांडा में एक उच्चायोग खोलने जा रहे हैं। इससे दोनों देशों की संबंधित सरकारों के बीच ना सिर्फ संवाद स्थापित होगा बल्कि वाणिज्य संबंधी, पासपोर्ट, वीजा के लिए सुविधाएं भी सुनिश्चित होंगी। उन्होंने कहा कि भारत और रवांडा के संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं।
 
मोदी ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात की है कि भारत रवांडा की आर्थिक विकास की यात्रा में उसके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत रवांडा के विकास में सहयोग जारी रखेगा। दोनों देशों ने चमड़ा एवं इससे संबद्ध क्षेत्रों और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
 
भारत ने कई औद्योगिक पार्क के विकास एवं रवांडा में किगाली विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के लिए 10 करोड़ डॉलर और कृषि के लिए 10 करोड़ डॉलर का कर्ज देने की पेशकश की।
 
आपसी बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने कारोबार एवं निवेश, क्षमता निर्माण, विकासात्मक सहयोग और दोनों देशों के बीच संबंध में भागीदारी मजबूत करने के लिये प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत में भी हिस्सा लिया।
 
राष्ट्रपति कागमे ने अपनी टिप्पणी में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा रवांडा एवं भारत के बीच लंबे समय से कायम मित्रता एवं सहयोग में मील का पत्थर दर्शाती है।
 
संसाधन सम्पन्न इस महाद्वीप में भारत की पहुंच कायम करने के इरादे से मोदी अफ्रीका के तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में सोमवार रात रवांडा पहुंचे। मोदी इस पूर्वी अफ्रीकी देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।
 
मोदी की यह यात्रा चीन के प्रधानमंत्री शी चिनफिंग की रवांडा यात्रा के कुछ ही दिन बाद हो रही है। किगाली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर प्रधानमंत्री के विमान के उतरते ही रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे ने उनका स्वागत किया।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, 'यह एक ऐतिहासिक यात्रा है जिसकी शुरुआत विशेष रही। राष्ट्रपति पॉल कागमे ने खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रवांडा में स्वागत किया।'
 
मोदी की दो दिवसीय रवांडा यात्रा अपने आप में महत्वपूर्ण है। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। रवांडा अफ्रीका की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, 'एक करीबी मित्र एवं रणनीतिक साझेदार द्वारा विशेष स्वागत! तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में रवांडा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे ने किगाली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर स्वागत किया। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली रवांडा यात्रा है।'
 
मोदी आज रवांडा में कारोबारियों और भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री वहां ‘जिनोसाइड मेमोरियल’ का दौरा करेंगे और कागमे द्वारा शुरू की गई रवांडा की एक राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा योजना गिरींका (प्रति परिवार एक गाय) पर आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान : सीएम योगी

अगला लेख