dharma sangrah

बहरीन में पीएम मोदी बोले, ऐसा लग रहा है जैसे भारत में ही हूं

Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2019 (21:38 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बहरीन में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। समर्थकों का जोश देखकर पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें लग रहा है कि वे भारत के ही किसी कोने में हैं।
 
पीएम मोदी ने कहा ‍कि बहरीन की मेरी ये यात्रा भले ही सरकार के मुखिया के नाते, प्रधानमंत्री के तौर पर है, लेकिन मेरा मकसद यहां बसे भारतीयों से मिलना और बहरीन के लाखों दोस्तों से संवाद करने का भी है।
 
उन्होंने कहा ‍कि जब भी मैं यहां की सरकार के भारतीय साथियों, यहां के बिजनेस से जुड़े साथियों से, यहां पर बसे, यहां काम करने वाले साथियों की प्रशंसा सुनता हूं तो हृदय प्रसन्नता से भर जाता है।
 
मोदी ने कहा कि मुझे जानकारी है कि किस प्रकार श्रद्धा और उल्लास के साथ आपने और भारत से आए भक्तों ने यह अवसर मनाया। यह भी खुशी की बात है कि कल इस मंदिर के पुनर्विकास का काम भी औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि आज जन्माष्टमी का पवित्र पर्व है। मुझे बताया गया है कि गल्फ क्षेत्र में जन्माष्टमी पर कृष्ण कथा सुनाने की परम्परा आज भी है। कल मैं श्रीनाथ जी के मंदिर जा कर आप सबकी, और आपके मेजबान देश की समृद्धि और शान्ति के लिए प्रार्थना करूंगा।
 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख