Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान में सैन्य विमान क्रैश होने से 19 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (12:24 IST)
रावलपिंडी। पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार तड़के पाकिस्तानी सेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया और सेना ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी सेना के मीडिया एवं जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि पाकिस्तानी सेना का एक प्रशिक्षण विमान अपने नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था जब रावलपिंडी शहर के बाहरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

आईएसपीआर ने बताया कि विमान में सवार 2 पायलटों समेत सभी 5 लोगों की मौत हो गई है। यह प्रशिक्षण जेट विमान रावलपिंडी शहर से कुछ दूर जब्बी गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरने से उसकी चपेट में आकर कम से कम 4 मकान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें आग लग गई।

पुलिस और सुरक्षाबलों के अलावा राहत एवं बचाव दलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने और शव निकालने का काम शुरू कर दिया है। जिले के आपातकालीन विभाग के अधिकारी अब्दुल रहमान ने मीडिया को बताया कि 12 शवों और 10 घायलों को रावलपिंडी शहर के 3 अलग-अलग अस्पतालों में भेज दिया गया है।

विमान दुर्घटना के मद्देनजर रावलपिंडी शहर तथा राजधानी इस्लामाबाद के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। आईएसपीआर ने अभी तक इस विमान दुर्घटना के कारणों के बारे में जानकारी साझा नहीं की है।(Photo courtesy : Twitter)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

अगला लेख