Hanuman Chalisa
✕

लैंडिंग के दौरान पोखरा में क्रैश हुआ प्लेन, 32 शव बरामद, 8 माह में नेपाल में दूसरा बड़ा विमान हादसा

Updated: रविवार, 15 जनवरी 2023 (13:25 IST)
काठमांडू। नेपाल का एक यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। अब तक 16 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। विमान में 68 यात्रियों और 4 क्रूज मेंबर्स समेत 72 लोग सवार थे। पिछले 8 माह में नेपाल में यह दूसरा बड़ा विमान हादसा है। 
 
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू से उड़ान भरी थी। विमान में 53 नेपाली, 5 भारतीय सवार, 4 रूसी नागरिक सवार थे।
 
‘रिपब्लिका’ अखबार के अनुसार, पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। बचाव अभियान जारी है।
 
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुआं उठता हुआ दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि विमान में हवा में ही आग लग गई थी।
 
इस बीच नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने दोपहर 1:30 इस मामले में आपात बैठक बुलाई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 8 माह में नेपाल में यह दूसरा बड़ा विमान हादसा है। नेपाल के ‘तारा एयर’ का ‘ट्विन ओट्टर 9एन-एईटी’ विमान मई 2022 में पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादसे में 14 लोग मारे गए थे।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख