Daily Horoscope
✕

फिलीपींस में पुलिस ने 13 मादक पदार्थ तस्करों को ढेर किया

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (12:45 IST)
मनीला। फिलीपींस की राजधानी मनीला में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को 13 मादक पदार्थ तस्करों को मार गिराया। पिछले 3 दिनों में अब तक कम से कम 80 मादक पदार्थ तस्कर पुलिस अभियान में मारे जा चुके है।
 
पुलिस ने राजधानी और आसपास के इलाकों में इन तस्करों के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़ रखा है और इस हफ्ते के शुरू में पुलिस के साथ मुठभेड में 67 तस्कर मारे गए थे। पुलिस ने इस अभियान को 'वन टाइम बिग टाइम' नाम दिया है। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेरेते ने देश में मादक पदार्थ तस्करों से निपटने के लिए पुलिस को पूरी छूट दे रखी है। हालांकि राष्ट्रपति के विरोधी खेमे की नेता और उपराष्ट्रपति लेनी रोबिद्रो ने पुलिस के इस अभियान की जोरदार निंदा की है। उन्होंने इस अभियान को प्रचंड अभियान करार दिया है।
 
इस बीच वाम दलों वाले बायन मूवमेंट के महासचिव रिनाटो रियिस ने इन घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों की दीर्घकालिक समाधान आवश्यक है और इनसे निपटने का फासीवादी तरीका निश्चित रूप से असफल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के कार्यकाल में सुनियोजित तरीके से हो रही इन हत्याओं की निंदा करने के लिए सबको आगे आना चाहिए। (वार्ता)

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख