Daily Horoscope
✕

पनामा घोटाले में पाक वित्तमंत्री जवाबदेही अदालत में पेश हुए

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (16:08 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री के करीबी सहयोगी तथा विवादों में घिरे देश के वित्तमंत्री इसहाक डार पनामा पेपर्स घोटाले से संबंधित रिश्वत के मामले की सुनवाई के लिए सोमवार को 7वीं बार यहां भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में पेश हुए। डॉन की खबरों के अनुसार सोमवार को सुनवाई में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने मंत्री के खिलाफ 2 नए गवाह पेश किए।
 
पनामा पेपर्स घोटाला मामले में सर्वोच्च न्यायालय के 28 जुलाई के फैसले के बाद ब्यूरो ने 67 वर्षीय डार के खिलाफ 8 सितंबर को एक केस दर्ज किया था। पनामा पेपर से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के फैसले में शरीफ और उनके परिवार को दोषी करार दिया गया था। शीर्ष अदालत ने शरीफ को अयोग्य करार देते हुए उनके, उनके बच्चों मरियम, हुसैन और हसन तथा दामाद मोहम्मद सफदर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।
 
खबर में कहा गया है कि पहला गवाह तथा एक निजी बैंक की पार्लियामेंट शाखा के प्रबंधक अब्दुल रहमान गोंडल ने अपना बयान दे दिया है और डार के अधिवक्ता ख्जावा हारिस जिरह कर रहे हैं। इसमें कहा गया है कि गोंडल ने डार के बैंक खातों की जानकारी उपलब्ध करवाई है। प्रबंधक ने अदालत को बताया कि जवाबदेही ब्यूरो ने 16 अगस्त को संबंधित दस्तावेजों के साथ उन्हें समन किया था और डार से संबंधित रिकॉर्ड उन्होंने ब्यूरो के जांच अधिकारी को दे दिया है।
 
गोंडाल ने बताया कि उन्होंने 25 मार्च 2005 से 16 अगस्त 2017 तक के डार के खाते का स्टेटमेंट ब्यूरो को मुहैया करवा दिया है। खबर में यह भी कहा गया है कि गवाह ने डार के बैंक लेन-देन की जो विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई है, अदालत ने उसे मुकदमे के रिकॉर्ड में शामिल कर लिया है।
 
निजी बैंक में आरेशन प्रबंधक के पद पर तैनात दूसरा गवाह मसूद गनी सोमवार को दिन में बाद में अपनी गवाही देंगे। इससे पहले मंत्री के वरिष्ठ अधिवक्ता के हड़बड़ी में देश छोड़ने के बाद बुधवार को रिश्वत मामले की सुनवाई को अदालत ने 23 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी थी। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख