Hanuman Chalisa
✕

पाकिस्तान में किन्नरों के पहले स्कूल में कक्षाएं शुरू

Updated: सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (23:38 IST)
लाहौर। पाकिस्तान में किन्नरों के लिए अपनी तरह का पहला स्कूल सोमवार को खुला, जहां समुदाय के लोगों को शिक्षा दी जाएगी और उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। गैर सरकारी संगठन एक्सप्लोरिंग फ्यूचर फाउंडेशन (ईएफएफ) ने नगर के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके में जेंडर गॉर्जियन स्कूल खोला है।

एनजीओ ने कहा कि पाकिस्तान के दूसरे सबसे सघन आबादी वाले शहर लाहौर में करीब 30 हजार किन्नर हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को स्कूल में कक्षाएं शुरू हुईं, जहां प्राथमिक से लेकर मैट्रिक तक 12 वर्षों की शिक्षा दी जाएगी और फिर कॉलेज की शिक्षा दी जाएगी।

स्कूल में 8 पाठ्यक्रमों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें पाक कला, फैशन डिजाइनिंग और कॉस्मेटिक शामिल हैं। ईएफएफ के आसिफ शाहजाद ने कहा कि स्कूल में छात्रों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है और यहां 3 किन्नरों सहित 15 शिक्षक हैं।

उन्होंने दावा किया कि अभी तक 40 किन्नरों का स्कूल में नामांकन हुआ है। यह दुनिया के किसी भी इस्लामिक देश में अपनी तरह का पहला स्कूल है। शाहजाद ने दु:ख जताया कि अभिभावक अपने बच्चे का लिंग छुपाते हैं और समाज के डर से इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। (भाषा)

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख