manglik dosh calculator
✕

पाक ने दी भारत को सर्जिकल हमले के खिलाफ चेतावनी

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (16:58 IST)
वॉशिंगटन। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को अपने यहां सर्जिकल  हमले करने या अपने परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के खिलाफ आगाह करते हुए  कहा है कि अगर ऐसा होता है तो कोई भी उनके देश से संयम की उम्मीद न करे। इससे  पहले भारत के वायुसेना प्रमुख बीएस धनोवा ने कहा था कि भारतीय सैन्य बल एक  व्यापक अभियान के लिए तैयार हैं।
 
आसिफ ने उनके बयान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी देशों  के साथ शांति एवं सद्भाव से रहना चाहता है लेकिन भारत पाकिस्तान में सर्जिकल हमले  करता है या उसके परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाता है तो किसी को भी उससे संयम  की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। 
 
उन्होंने वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में अपने एक संबोधन में  कहा कि भारत के साथ संबंध इस समय सबसे निचले पायदान पर पहुंच गए हैं। विदेश मंत्री ने भारत से जुड़े एक सवाल में जवाब में कहा कि दुखद रूप से भारत ने संबंध  सुधारने की पाकिस्तान की कोशिशों का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो  हो रहा है, वह बातचीत सामान्य करने के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा है।
 
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने अमेरिका से अपने देश को 'बलि का बकरा' न समझने को कहा  और कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में पहले ही युद्ध हार चुका है तथा युद्धग्रस्त देश में  केवल स्थिति को बचाए रखने में लगा है। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख