biodatamaker
✕

पाकिस्तान ने UNESCO में उठाया अयोध्या मामला, भारत ने लगाई लताड़

Updated: गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (09:06 IST)
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) अपनी हरकतों से बाज आने को तैयार नहीं है। कश्मीर मामले पर दुनियाभर में मुंह की खाने का बाद अब उसने भारत के आंतरिक मामलों में दखल देना शुरू कर दिया है। ऐसी ही हरकत उसने यूनेस्को (UNESCO) में की, जहां उसने अयोध्या का मसला उठाया, लेकिन भारत ने उसे करारा जवाब दिया।
ALSO READ: LoC भारत ने खोले तोपों के मुंह, पाकिस्तान में जबर्दस्त तबाही
यू‍नेस्को में अयोध्या मामला उठाने पर भारत ने पाकिस्तान को घेरा और कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से पूरी दुनिया त्रस्त है।
 
पेरिस में यूनेस्को मुख्यालय में आयोजित यूनेस्को के जनरल कॉन्फेंस के 40वें सत्र की सामान्य नीति बहस पर पाकिस्तान के आरोप का जवाब देते हुए भारत ने कहा कि पाकिस्तान प्रोपेगेंडा रच रहा है और भारत के आंतरिक मामले में अपनी टांग अड़ा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कानून के आधार पर फैसला दिया है। पाकिस्तान हमारे आंतरिक मामले में हस्तक्षेप कर रहा है। वह जिस तरह की घृणास्पद बातें फैला रहा है, वह निंदा करने लायक है।
 
केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख प्रदेशों पर भारत ने कहा कि ये दोनों भारत का अंदरुनी हिस्सा हैं और पाकिस्तान की ओर से कश्मीर में अवैध तरीके से घुसपैठ कराई जा रही है। भारत ने आगे कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत के अंदरुनी मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है, जो किसी तरह से स्वीकार्य नहीं है।
 
इससे पहले पाकिस्तान के शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के संघीय मंत्री शफकत महमूद ने बुधवार को यूनेस्को में कश्मीर का मसला उठाया। संघीय शिक्षा और विशेष प्रशिक्षण मंत्री शफाकत महमूद ने यूनेस्को से जम्मू-कश्मीर और कश्मीर के लोगों के मौलिक अधिकारों को बहाल करने और प्रतिबंध हटाने को लेकर भारत सरकार को मनाने के लिए अपने नैतिक अधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया था। भारत पहले भी कश्मीर मसले को भारत का अंदरुनी मामला कह चुका है और वैश्विक स्तर पर उसे दुनिया के कई देशों से समर्थन भी मिला है।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख