Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान परेशान, अधिकारी करने नहीं दे रहे हैं काम

Updated: रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (08:50 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रशासनिक स्तर पर सरकार के काम में बाधा उत्पन्न करने के लिए राजनीतिक नौकरशाही और पुलिस विभाग की कड़ी आलोचना की है।
 
इमरान खान ने इस्लामाबाद में शनिवार को कुछ चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कुछ लोग प्रशासनिक स्तर पर सरकार के काम में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, ये वही लोग हैं जिनकी पिछली सरकार में नियुक्ति की गई थी।
 
खान ने कहा, 'मैं 22 वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद सत्ता में आया हूं, इसलिए इस तरह के मामलों से निपटने के लिए मेरे पास आवश्यक धैर्य है।'
 
राष्ट्रीय ऋण के मुद्दे पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने विदेशी कर्ज 36 खरब रुपये पहुंचा दिया था। यदि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की नयी सरकार अगले दो माह के अंदर कर्ज नहीं लेती है तो देश भयंकर रूप से दिवालिया हो जाएगा।
 
खान ने कहा, 'तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जाने पर वास्तविक मुद्दा ऋण को लेकर कुछ नियमों का है। हम कुछ अन्य स्रोतों के माध्यम से भी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें सऊदी अरब और चीन से अच्छे संदेश मिल रहे हैं। वित्तीय सहायता के लिए दोनों देशों से पहले ही संपर्क किया जा चुका है।'
 
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह एक स्वतंत्र संस्थान है और उनकी सरकार से इसका कोई सीधा संबंध नहीं रहा है। (वार्ता)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख