dharma sangrah
✕

भाई को नागवार गुजरी बहन की शादी, कर डाली हत्या

Updated: रविवार, 9 जुलाई 2017 (19:31 IST)
लाहौर। पाकिस्तान में कथित तौर पर झूठी शान के लिए हत्या के एक ताजा मामले में 25 वर्षीय एक महिला को उसके भाई ने चाकू घोंपकर मार डाला। महिला का भाई उसके अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने से नाराज था और उसे लगता था कि उसने 'परिवार का अपमान' किया।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शेराकोट इलाके में नाजिया पिछले महीने अपने परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ एक शख्स के साथ भाग गई थी। 
 
लड़की के भाई इशाक ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराते हुए एक व्यक्ति पर उसके अपहरण का आरोप लगाया था लेकिन बाद में दोनों पक्षों के रजामंद होने के बाद मामला वापस ले लिया गया था जब नाजिया वापस अपने घर आ गई थी।
 
अधिकारी ने कहा कि इशाक ने कल अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी कर 'परिवार को बदनाम' करने के लिए नाजिया को मार डाला। वारदात के वक्त नाजिया के माता-पिता भी घर पर थे लेकिन कोई भी उसके बचाव के लिए आगे नहीं आया। 
 
हत्या के बाद इशाक वहां से भाग गया। नाजिया की बड़ी बहन की शिकायत पर इशाक और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख