dharma sangrah
✕

पाकिस्तान में हिन्दुओं के लिए श्मशान भी नसीब नहीं, अदालत पहुंचा मामला

Updated: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (15:55 IST)
लाहौर। लाहौर उच्च न्यायालय ने यहां हिन्दुओं के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भूमि नहीं होने से संबंधित एक याचिका को विचारार्थ स्वीकार किया है।
 
यह याचिका अधिवक्ता इश्तियाक चौधरी ने दायर की है। न्यायाधीश अली अकबर कुरैशी ने मंगलवार को याचिका स्वीकार करते हुए लाहौर विकास प्राधिकरण के महानिदशेक, स्थानीय सरकार के सचिव और लाहौर के उपायुक्त को इस मामले में गुरुवार तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया।
 
डान न्यूज के अनुसार याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा है कि 1973 का संविधान सभी नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करता है। याचिका में कहा गया है कि लाहौर में हिन्दुओं के अंतिम संस्कार के लिए कोई श्मशान भूमि नहीं है। इसकी वजह से इस समुदाय को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
 
याचिकाकर्ता ने न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह लाहौर में हिन्दुओं के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भूमि मुहैया कराने का आदेश दे। (वार्ता)
 

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख